Breaking News

[getBreaking results="7" label="recent"]

Jaunpur News: भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ में 54 लोग, कौन पड़ेगा किस पर भारी

bjp jaunpur

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने जौनपुर भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद पद के लिये लोगों का आवेदन लिया। चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में जनपद जौनपुर के सीहीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी को अपने नाम करने ​के लिये कुल 59 लोगों ने आवेदन किया है। भाजपा के ​मीडिया प्रभारी के अनुसार 55 लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिये व 4 लोगों ने प्रदेश परिषद पद के लिये आवेदन किया है। वहीं अंजू पाठक ने जिलाध्यक्ष पद से अपना नामांकन वापस ले लिया है। इस प्रकार मेनिका सिंह, अनिता रावत, शशि मौर्य सहित कुल 54 लोगों ने जिलाध्यक्ष के लिये आवेदन किया है।

जिलाध्यक्ष पद के लिये इन्होंने किया नामांकन

सुशील मिश्र, सुनील तिवारी, कृष्ण कुमार जायसवाल, पीयूष गुप्ता, अमित कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंघानिया, संतोष सिंह, संदीप सरोज, ओमप्रकाश निषाद, राकेश वर्मा, भूपेंद्र सिंह, संदीप कुमार तिवारी, रामसिंह मौर्य, पंकज मिश्रा, नीरज कुमार सिंह, अजीत कुमार प्रजापति, अंजना श्रीवास्तव, नवनीत कुमार सिंह, राज पटेल, सुभाष कुशवाहा, अभय राय, अवधेश यादव, राज पटेल, श्याम मोहन अग्रवाल, विजय कुमार विश्वकर्मा, अजय कुमार उपाध्याय, संतोष कुमार गुप्ता, संजय माली, आशुतोष सिंह, जितेन्द्र मिश्रा, पवन कुमार पाल, सुधांशु सिंह, पंकज सिंह, सजल कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह, सुनील सेठ, नरेन्द्र कुमार उपाध्याय, परविन्द चौहान, पंकज कुमार जायसवाल, अनिल कुमार गुप्ता, धर्मपाल कन्नौजिया, धनंजय सिंह, सूरज कुमार गोंड, विजय प्रकाश तिवारी, विनय कुमार सिंह, निखिल कुमार सोनकर, बेचन प्रसाद पाण्डेय, रोहित सिंह भारद्वाज, आशीष कुमार सिंह, आशीष कुमार गुप्ता, राजेश कुमार चौहान ने जिलाध्यक्ष जौनपुर पद के लिये नामांकन किया है।

प्रदेश परिषद पद के लिये इन्होंने किया नामांकन

आशीष मिश्र ललित, प्रबुद्ध दुबे, विनोद मौर्य, सुनील यादव।

Read More



    Channel