जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के उधम सिंह ने बेंगलुरु कर्नाटक में जाकर जनपद जौनपुर सहित पूरे भारत का नाम रोशन किया है। बता दें कि पिता सत्य प्रकाश सिंह, मां हेमलता सिंह डेजी की देख-रेख और निर्देशन में प्रतिभाशाली व मेधावी उधम सिंह दिन-प्रतिदिन सफलता के नए-नए शिखर छू रहा है। इसमें भी उधम की मां हेमलता सिंह डेजी का विशेष योगदान है।
राज्यस्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में मिला तीसरा स्थान
बैंगलोर में रह रहे उधम सिंह ने वहां के राज्यस्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करके अद्भुत सफलता प्राप्त किया है। उसकी प्रतिभा को देखकर यही सलाह दी गयी कि इसको यहां से दूर ऐसे वातावरण में ले जाओ जहां यह अपनी प्रतिभा का सही उपयोग कर सके।
यह भी पढ़ें... Jaunpur News: जौनपुर की बेटी ने जिले का नाम किया रोशन
सफलता पर शुभचिंतकों ने दी बधाई
उधम सिंह की सफलता पर उसके शुभचिन्तकों व जनपदवासियों ने बधाई दी है। मौसमविद् व भविष्यवाणी वेत्ता डा. दिलीप सिंह एडवोकेट व पद्मा सिंह ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।