Jaunpur News: नगर के गुलाबी देवी इण्टर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन सक्षम के जिला जौनपुर के पदाधिकारियों की घोषणा हुई। जिसमें काशी प्रांत के सचिव घनश्याम जी और जौनपुर के सरसंघचालक डॉ. सुभाष की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर डॉ. सुभाष, घनश्याम पांडे सचिव काशी प्रांत और डॉ. उत्तम कुमार गुप्ता ने माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात संघ के संगठन मंत्र का गायन हुआ। सरसंचालक डॉ. सुभाष ने पदाधिकारी के नाम की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद जिलाध्यक्ष डॉ. उत्तम कुमार गुप्ता ने अपने कार्यकारी के सदस्यों की घोषणा की।
डा. उत्तम जिलाध्यक्ष घोषित
सर्वसम्मति से डॉ. उत्तम कुमार गुप्ता को सक्षम का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार, सचिव कर्मवीर जी, सहसचिव डॉ. मंगल कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन मिश्रा चार्टर्ड अकाउंटेंट, युवा प्रमुख अंकित सह युवा प्रमुख भोला सोनकर और सत्यम गिरी, प्रचार प्रमुख ज्ञान चंद्र गुप्ता, महिला प्रमुख उर्वशी सिंह, सह महिला प्रमुख आराधना श्रीवास्तव और बिट्टू किन्नर, पक्ष पोषण श्वेताप पांडे, धीमहि प्रकोष्ठ प्रमुख साधना मौर्या, साइकोलॉजिस्ट रोजगार प्रमुख डॉ. सुरेश कनौजिया, एग्रीकल्चर वैज्ञानिक दृष्टि प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ. वेंकटेश श्रीवास्तव, प्रणव प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ. बृजेश कन्नौजिया, सविता, प्रकाश प्रमुख डॉ. डीपी सिंह चर्म रोग विशेषज्ञ, कला प्रकोष्ठ प्रमुख दीपक पाठक भजन गायक और क्रीडा प्रमुख अजीत सिंह निशानेबाज घोषित किये गये।
डॉ. प्रहलाद को मड़ियाहूं व सुधाकर को मिली मछलीशहर की जिम्मेदारी
इसी के साथ दो तहसीलों के प्रमुख के नाम की घोषणा हुई जिसमें मड़ियाहूं तहसील प्रमुख डॉ. प्रहलाद कुमार और मछलीशहर तहसील प्रमुख सुधाकर दुबे को बनाया गया। कार्यकारी सदस्यों में डॉ. पवन चौरसिया, डॉ. रणविजय सिंह, केदार जी, अमित जी, पिंटू माली, आशीष श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र सिंह, विक्रम गुप्ता मीना यादव, संतोष त्रिपाठी, शिव उमर, सूरज सोनी, केदारनाथ सिंह, प्रभात यादव आदि उपस्थित रहे।
Repored by: S. Jaiswal